प्रमुख युद्ध - 3
19. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1767-69 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
20. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1780-84 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।
21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1790 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1799 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।
23. चिलियान वाला युद्ध – समय : 1849 ई.
किसके बीच – ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।
24. भारत चीन सीमा युद्ध (Indian-China War) – समय : 1962 ई.
किसके बीच – चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।
25. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War) – समय : 1965 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।
26. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War) – समय : 1971 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।
27. कारगिल युद्ध (Kargil War) – समय : 1999 ई.
किसके बीच – जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।
