स्ट्रॉबेरी के फायदे
"स्ट्रॉबेरी(strawberry) ना केवल स्वाद में ही लाजवाब होती है मगर इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं
रसीला स्ट्रॉबेरी लाल रंग का अपनी मनमोहक सुगंध व स्वाद के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल माना जाता है। स्ट्रॉबेरी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग इसे बहुत पसंद करते हैं मगर कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं। इसका कई रूपों में उपयोग किया जाता है। स्ट्रॉबेरी का मिल्क शेक हो या फिर आइसक्रीम अथवा स्ट्रॉबेरी का मीठा दही या फिर जैम, किसी भी रूप में क्यों न हो, स्ट्रॉबेरी अपनी मनमोहक सुगंध के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल है। अब लगभग पूरे भारत में स्ट्रॉबेरी का फल उपलब्ध होता है और ताजे फल से लेकर विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है। इसका फ्लेवर इतना स्ट्रॉन्ग होता है कि इसे शेक, केक, चॉकलेट्स और कई और चीज़ों में इस्तेमाल भी किया जाता है। ये फल पूरी दुनिया में मशहूर है।स्ट्रॉबेरी को अगर सबसे आकर्षक फलों में से एक कहा जाए तो शायद ही किसी को आपत्ति हो. अच्छी बात ये है कि ये एक ऐसा फल है जो बच्चों को भी खूब पसंद आता है ।लेकिन यह फल स्वादिष्ट होने के साथ साथ आपके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं और यह आपके शरीर की अलग-अलग बीमारीयों से लड़ने में सक्षम होते हैं.
"
