स्किन पर चमक लाने के लिए आप चावल के पानी को टोनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी स्प्रे बोतल में चावल का पानी भरकर फ्रिज में रख दें। जब भी चेहरा डल या थका हुआ दिखायी दे तब आप चेहरे पर राइस वॉटर स्प्रे कर सकती हैं।

bookmark

गर्मियों में रात में सोने से पहले चेहरे पर एलो वेरा लगाने से ढेरो फायदे हो सकते हैं। वहीं, कुछ चीजों के साथ एलो वेरा मिक्स करके लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स कम होती हैं।

Aloe Vera For Clear Skin: एलो वेरा घर के गमलों में आसानी से उगने वाली एक चीज है। लेकिन, इसके फायदे अनगिनत हैं। एलो वेरा हेल्थ से लेकर आपके बालों और स्किन सभी के लिए फायदेमंद होता है। एलो वेरा का जूस पीने से वेट लॉस (Aloe for weight loss) में मदद होती है वहीं, एलो वेरा जेल लगाने से स्किन और बालों की कई प्रॉब्लम्स (Hair problems in summers) भी कम होती है। एलो वेरा जिसे आयुर्वेद में घृतकुमारी भी कहा जाता है, स्किन के लिए एक नेचुरल मेडिसिन की तरह काम करता है। स्किन पर एलो वेरा लगाने के कई तरीके आयुर्वेद में भी बताए गए (Aloe vera in Ayurveda) हैं। वहीं, महिलाएं हमेशा से एलो वेरा का इस्तेमाल अपनी त्वचा की रंगत निखारने, पिम्पल्स से राहत पाने और सनबर्न (Sunburn) जैसी परेशानियों में आराम पाने के लिए करती रही हैं।

इसी तरह रात में सोने से पहले चेहरे पर एलो वेरा लगाने (Sone se pahle chehre par aloe vera lagaane ke fayde) से इसका असर कई गुना बढ़ जाता है और स्किन को फायदे (Skin ke liye aloe vera ke fayde) भी बेहतर होते हैं। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले चेहरे पर एलो वेरा जेल कैसे और किन चीजों के साथ मिक्स करके लगाना चाहिए और इससे किन स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।