वजन घटना
सौंफ चयापचय क्रिया बढ़ाने में सहायक हैं। सौंफ वसा चयापचय को बढ़ा देता है और अतिरिक्त चर्बी संचय से बचाता है। यह वजन कम करने में मदद करता है।
हालांकि, कुछ लोग सौंफ को भूख मारक या भूख कम करने वाला बताते है जो कि असल में गलत है। आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ भूख को कम नही करता या दबाता नहीं है बल्कि यह भूख को सामान्य कर पाचन क्रिया में सुधार लाता है। यदि आप को भूख कम लगती है तो इसके प्रयोग से आपकी भूख में वृद्धि होगी।
दरअसल, यह आपकी भूख को प्राकृतिक रूप में रखता है जैसा कि यह होना चाहिए और आपको भूख पर अच्छा नियंत्रण प्राप्त करने में मदद करता है।
यदि आप को भूख कम लगती है, तो यह गैस्ट्रिक स्राव को व्यवस्थित करने और जिगर कार्यों को सुधारने में मदद करता है और अंततः आपकी भूख को सामान्य बनाता है। यह अति गैस्ट्रिक स्राव को भी बेअसर करता है और पेट का तेजाब कम करने में मदद करता है।
यदि आप को भूख ज्यादा लगती हो और भोजन में लालसा अधिक हो, तो यह भूख को सामान्य करने में भी मदद कर सकती है और भोजन के स्वाभाविक नियंत्रण में सुधार कर सकती है। बहुत से लोगों ने सौंफ़ के बीज का उपयोग करने के बाद भोजन लालसा पर अच्छा नियंत्रण हो जाने की सूचना दी है। पर यह भी देखा गया है की उनकी सौंफ खाने के प्रति लालसा बढ जाती है।
सौंफ चयापचय क्रिया को बढाता है और वसा की उपयोगिता को सुधारने का काम करता है जिससे यह वजन कम करने में सहायक सिद्ध होता है। मोटापे में इसका प्रयोग करने से संचित वसा कम होता है और उसकी उपयोगता सुधरने लगती है। आयुर्वेद अनुसार यह धातुओं की अग्नि को भी बढाता है जिससे सभी धातुए सामान्य रहती है और संचित वसा को जलाने के लिए प्रेरित करता है।
