भारत के महापुरूष तथा उनकी जीवनी - 6

भारत के महापुरूष तथा उनकी जीवनी - 6

bookmark

मदनमोहन मालवीय

जन्मः 25 दिसंबर 1861, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश मृत्युः 12 नवंबर 1946

कॅरिअरः राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद

विनायक दामोदर सावरकर

जन्म: मई 28, 1883 मृत्यु: फरवरी 26, 1966

उपलब्धियां :- वीर सावरकर एक हिंदुत्ववादी नेता, राजनैतिक चिंतक और स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका पूरा नाम विनायक

दामोदर सावरकर था। सावरकर पहले स्वतंत्रता सेनानी व राजनेता थे जिसने विदेशी कपड़ों की होली जलाई थी।

चंद्रशेखर आज़ाद

जन्म: 23 जुलाई, 1906 निधन: 27 फरवरी, 1931

उपलब्धियां: भारतीय क्रन्तिकारी, काकोरी ट्रेन डकैती (1926), वाइसराय की ट्रैन को उड़ाने का प्रयास (1926), लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए सॉन्डर्स पर गोलीबारी की (1928), भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के साथ मिलकर हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्रसभा का गठन किया

भीखाजी कामा

जन्म: 24 सितम्बर 1861 मृत्यु: 13 अगस्त, 1936

कार्य: स्वतंत्रता सेनानी, पहली भारतीय क्रांतिकारी जिन्होनें विदेश में सवर्प्रथम राष्टीय झंडा फ़हराया था

राजकुमारी अमृत कौर

जन्म: फरवरी 2 सन् 1889, लखनऊ मृत्यु: 2 अक्टूबर सन् 1964

कार्य/पद: स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम भारतीय महिला जो केंद्रीय मंत्री बनी थीं, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान

लाला लाजपत राय

जन्म: 28 जनवरी, 1865 निधन: 17 नवम्बर, 1928

उपलब्धियां: अमेरिका में भारतीय होम लीग सोसायटी की स्थापना, 1920 में कांग्रेस के अध्यक्ष

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल

जन्म: 31 अक्टूबर, 1875 निधन: 15 दिसंबर, 1950

 

उपलब्धियां: ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध खेड़ा सत्याग्रह और बरडोली विद्रोह का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, 1922, 1924 और 1927 में अहमदाबाद नगर निगम के अध्यक्ष चुने गए, 1931 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने, भारत के राजनैतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 1991 में भारतरत्न के लिए पुष्टि की गई

भगत सिंह

जन्म: 27 सितम्बर, 1907 निधन: 23 मार्च, 1931

उपलब्धियां: भारत के क्रन्तिकारी आंदोलन को एक नई दिशा दी, पंजाब में क्रांति के सन्देश को फ़ैलाने के लिए नौजवान भारत सभा का गठन किया, भारत में गणतंत्र की स्थापना के लिए चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ का गठन किया, लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए पुलिस अधिकारी सॉन्डर्स की हत्या की, बटुकेश्वर दत्त के साथ मिलकर केन्द्रीय विधान सभा में बम फेका

जवाहरलाल नेहरू

जन्म: 14 नवंबर, 1889 निधन: 27 मई, 1964

उपलब्धियां: असहयोग आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया, 1924 में इलाहाबाद के नगर निगम के अध्यक्ष चुने गए और शहर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा की, 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता की और आजादी की मांग का प्रस्ताव पारित किया, 1936, 1937 और 1946 में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने, गुट निरपेक्ष आंदोलन के मुख्य शिल्पकारों में से एक

ई. एम. एस. नंबूदरीपाद

जन्मः 13 जून 1909, मलप्पुरम, केरल मृत्युः 19 मार्च 1998

कॅरिअरः राजनीति