भारत के महापुरूष तथा उनकी जीवनी - 3
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
जन्म: 11 नवम्बर, 1888 निधन: 22 फरवरी, 1958
उपलब्धियां: 1923 और 1940 में कांग्रेस के अध्यक्ष, स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
जन्म: 3 दिसंबर, 1884 निधन: 28 फरवरी, 1963
उपलब्धियां: स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति, संविधान सभा के अध्यक्ष
दादाभाई नौरोजी
जन्म: 4 सितम्बर, 1825 निधन: 30 जून, 1917
उपलब्धियां: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन बार अध्यक्ष, स्वराज (स्व-शासन) की मांग उनके द्वारा 1906 में उनके एक अध्यक्षीय भाषण में सार्वजनिक रूप से व्यक्त की गई
लाल बहादुर शास्त्री
जन्म: 2 अक्टूबर, 1904 निधन: 10 जनवरी, 1966
उपलब्धियां: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में मुख्य भूमिका, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री गोविन्द वल्लभ पंत के संसदीय सचिव, पंत मंत्रिमंडल में पुलिस और परिवहन मंत्री, केंद्रीय मंत्रिमंडल में रेलवे और परिवहन मंत्री, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में परिवहन और संचार, वाणिज्य और उद्योग,1964 में भारत के प्रधान मंत्री बने
गोपाल कृष्ण गोखले
जन्म: 9 मई, 1866 निधन: 19 फरवरी, 1915
उपलब्धियां: महात्मा गांधी के राजनैतिक गुरु, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के मार्ग दर्शकों में से एक, सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी के संस्थापक
अरविन्द घोष
जन्म: अगस्त 15, 1872 निधन: दिसंबर 5, 1950
उपलब्धियां: स्वतंत्रता सेनानी, कवि, प्रकांड विद्वान, योगी और महान दार्शनिक
अरुणा आसफ़ अली
जन्म: जुलाई 16, 1909 निधन: जुलाई 29, 1996
उपलब्धियां: भारत छोड़ो आंदोलन में मुख्य भूमिका, दिल्ली की प्रथम मेयर, 1964 में अंतरराष्ट्रीय लेनिन शांति पुरस्कार, 1991 में अंतरराष्ट्रीय समझौते के लिए जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार, 1998 में भारत रत्न से सम्मानित
एनी बेसेंट
जन्म: अक्टूबर 1, 1847 निधन: सितम्बर 20, 1933
उपलब्धियां: थियोसोफिकल सोसायटी ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष, 1916 में होम रूल लीग की स्थापना, भारत में स्वशासन की मांग, कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष
कमलादेवी चट्टोपाध्याय
जन्म : 3 अप्रैल, 1903 (मंगलोर, कर्नाटक) मृत्यु : 29 अक्टूबर, 1988
कार्यक्षेत्र : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक
बेगम हज़रत महल
जन्म: 1820, फ़ैज़ाबाद, अवध, भारत मृत्यु: 7 अप्रैल 1879, काठमांडू, नेपाल
कार्य: नबाब वाजिद अली शाह की पत्नी, 1857 में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ विद्रोह
रानी लक्ष्मीबाई
जन्म: 19 नवम्बर 1828, वाराणसी, उत्तर प्रदेश मृत्यु: 18 जून 1858, कोटा की सराय, ग्वालियर
कार्यक्षेत्र: झाँसी की रानी, 1857 के प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम की वीरांगना
चम्पक रमन पिल्लई
जन्म: 15 सितम्बर 1891, तिरुवनंतपुरम, केरल मृत्यु: 26 मई, 1934, जर्मनी
कार्य क्षेत्र: स्वाधीनता सेनानी
रानी गाइदिनल्यू
जन्म: 26 जनवरी, 1915, मणिपुर मृत्यु: 17 फ़रवरी, 1993
कार्य क्षेत्र: स्वाधीनता सेनानी
