फेशियल हेयर हटाने के घरेलू उपाय – Home remedies to remove facial hair naturally

bookmark

शक्कर और लेमन जूस
ये दोनों ही इंग्रीडिएंट्स स्किन की क्लिनिंज और व्हाइटनिंग में मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नींबू के रस में शक्कर मिलाकर लगाने से चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने का काम करता है। आप शक्कर और नींबू के रस से वैक्स मंगा सकती हैं-

  • 3-4 चम्मच पानी में 2 चम्मच शक्कर मिलाएं और इस पानी को उबलने के लिए आंच पर रखें।
  • अब, शक्कर-पानी के मिश्रण में एक नींबू का रस मिलाएं।
  • जब यह मिश्रण अच्छी तरह उबल जाए और गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।
  • ठंडा होने के बाद वैक्स तरह ही इसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • चेहरे के जिस हिस्से के बाल हटाने हो वहां यह मिश्रण लगाएं और 20-25 मिनट बाद रगड़कर साफ कर दें।
  • उसके बाद चेहरा पानी से धो लें।