प्रमुख युद्ध - 1
1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes) – समय : 326 ई.पू.
किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War) – समय : 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।
3. सिंध की लड़ाई – समय : 712 ई.
किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
4. तराईन का प्रथम युद्ध (Battles of Tarain) – समय : 1191 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।
5. तराईन का द्वितीय युद्ध (2nd Battles of Tarain) – समय : 1192 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
6. चंदावर का युद्ध (Battle of Chandawar) – समय : 1194 ई.
किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
7. पानीपत का प्रथम युद्ध (First Battle of Panipat ) – समय : 1526 ई.
किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
8. खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa) – समय : 1527 ई.
किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
9. घाघरा का युद्ध (Battle of Ghagra) – समय : 1529 ई.
किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
