नकदी फसलें अथवा व्यापारिक फसलें भाग-2

नकदी फसलें अथवा व्यापारिक फसलें भाग-2

bookmark

  • उद्यान विज्ञान के अंर्तगत फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन, फूल उत्पादन तथा फलों एवं सब्जियों के संरक्षण को शामिल किया गया है |

फ्लोरीकल्चर :फ्लोरीकल्चर का संबंध फूलों की खेती से होता है। एंथोलॉजी : इसके अन्तर्गत फूलों का अध्ययन किया जाता है | पोमोलॉजी : इसके अन्तर्गत फलों का अध्ययन किया जाता है |

  • भारत विश्व में चीन के बाद दूसरा फल उत्पादक देश है | विश्व में कुल फल उत्पादन का लगभग 10 % फल उत्पादन भारत में होता है |
  • भारत में सर्वाधिक फल उत्पादन करने वाला पहला राज्य महाराष्ट्र तथा दूसरा आन्ध्र प्रदेश है |
  • देश में सर्वाधिक क्षेत्रफल में उगाया जाने वाला शीर्ष फल आम है | किन्तु देश में सर्वाधिक उत्पादन केले का होता है |
  • आम का वानस्पतिकनाम मेंगीफेरा इंडिका है | भारत दुनिया का लगभग 40% आम का उत्पादन करता है |
  • भारत विश्व में निम्नलिखित फलों के उत्पादन में शीर्ष स्थान रखता है –

आम, अमरुद,  केला,आंवला, पपीता  और अनार|

फल शीर्ष उत्पादक देश राज्य
कुलफल उत्पादन चीन भारत महाराष्ट्र (भारत ) आन्ध्र प्रदेश
आम भारत उत्तर प्रदेश
केला भारत तमिलनाडु
अमरुद भारत महाराष्ट्र
अंगूर चीन, इटली महाराष्ट्र
सेब भारत जम्मू कश्मीर
लीची भारत बिहार
नीबू चीन आन्ध्र प्रदेश
संतरा ब्राजील महाराष्ट्र
आंवला भारत उत्तर प्रदेश
अन्नानास भारत पश्चिम बंगाल
अनार भारत महाराष्ट्र
नारियल इंडोनेशिया तमिलनाडु
अखरोट चीन जम्मू कश्मीर
काजू भारत जम्मू कश्मीर
जैतून स्पेन ———

Note – (i)     विश्व में चीन कुल फल उत्पादन में प्रथम स्थान पर है जबकि कुल फल          उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है | (ii)    भारत में कुल फल उत्पादन में प्रथम स्थान पर महाराष्ट्र है जबकि          आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर है |  

  • भारत में तमिलनाडु राज्य में आम का एक वर्ष में दो बार उत्पादन होता है |
  • भारत में सर्वाधिक उत्पादित होने वाले फल निम्नलिखित हैं –

          (i)     केला           (ii)    आम           (iii)   नींबू  वर्ग

  • भारत में प्रति हेक्टेयर अंगूर की उत्पादकता विश्व में सर्वाधिक है | दुनिया में लगभग 80 % अंगूर का उपयोग शराब बनाने में किया जाता है |
  • आभासी फल (false fruit): सभी पादपों में फल का निर्माण अंडाशय से होता है। ऐसे फलों को सत्य फल या यूकार्प (True Fruit)कहा जाता है। जैसे-आममक्काअंगूर आदि। लेकिन कुछ पादपों में अंडाशय के अलावा पुष्प के अन्य हिस्सों जैसे बाह्यदलपुंज (Calyx), दलपुंज (Corolla) पुष्पासन (Thalamus)से भी फल विकसित होता है। ऐसे फल को आभासी फलया स्युडो-कार्प (False Fruits)कहते हैं। जैसे – सेबनाशपातीअनानासकटहललीची आदि |

उद्यान विज्ञान

उद्यान विज्ञान

  • भारत में केन्द्रीय बागवानी संस्थान मेजीफेमा (नागालैंड )में स्थित है |
  • भारतीय बागवानी अनुसन्धान संस्थान (Indian Institute of Horticulture Research)हैसरघट्टा, बंगलोरमें स्थित है |
  • ‘Central Institute of subtropical Horticulture’लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है |
  • National Research Centre for Arid Horticulture बीकानेर, राजस्थानमें स्थित है |