जामुन के फायदे
आयुर्वेद व संस्कृत के प्राचीन ग्रंथों में जामुन को अनेक नामों से संबोधित किया गया है जैसे; मुन, राजमन, काला जामुन, जमाली। अत्यधिक गुणों से भरपूर जामुन के कई आयुर्वेदिक फायदे हैं। आयुर्वेद चिकित्सा में विभिन्न रोग-विकारों को नष्ट करने के लिए जामुन के पत्ते, छाल, जड़ व फलों का सेवन किया जाता है।
काला जामुन जिसे हम काले बेर भी कहते हैं डायबिटीज के रोगियों के लिए रामबाण के रूप में काम करता है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि रोजाना जामून का सेवन करने से डायबिटीज की समस्या दूर होती है। हालांकि यह बाजार में बहुत ही महंगे मिलते हैं लेकिन फिर डायबिटीज के मरीज इसे खरीदते हैं।
