चांदी के गिलास में पानी पीने के ये भी हैं फायदे (Chandi ke gilas mein pani peene ke fayde)

पित्त दोष को नियंत्रित करने के अलावा आयुर्वेद में चांदी के बर्तन में रखा पानी पीने के ये लाभ भी बताए गए हैं-
चांदी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टेरिया को खत्म करके पानी को शुद्ध बनाते हैं। इससे शरीर को बैक्टेरिया-फ्री रखने में मदद होती है।
चांदी में कुछ एंटी-एजिंग इफेक्ट्स भी होते हैं जो शरीर को स्वस्थ और यंग रखने में मदद करते हैं।
पानी को अगर चांदी के बर्तन में रखा जाए तो यह लम्बे समय तक फ्रेश और पीने लायक बना रहता है। इससे आपको पानी पीने के सभी फायदे मिल पाते हैं।