चेहरे पर एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, इस लाल चीज से तो बढ़ जाएगा चेहरे का ग्लो

bookmark

Beetroot Aloe Vera Rose Water Benefits in Hindi: स्किन के लिए चुकंदर, एलोवेरा और गुलाब जल, तीनों ही बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इन तीनों को मिक्स करके चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं ठीक होती हैं।

Chehre Par Chukandar Aloe Vera Gulab Jal Lagane ke Fayde: चुकंदर और एलोवेरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। लेकिन, इन दोनों का उपयोग त्वचा पर भी किया जाता है। चुकंदर और एलोवेरा त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करते हैं। कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में चुकंदर और एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो घर पर ही अपने स्किनकेयर रूटीन में इन दोनों को शामिल कर सकते हैं। अधिकतर लोग चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं। आप चाहें तो इसमें चुकंदर का रस और गुलाब जल को मिलाकर भी लगा (Chehre Par Aloe Vera Kaise Lagaye) सकते हैं। अगर आप एलोवेरा में गुलाब जल और चुकंदर का रस मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत और निखार बढ़ेगी। त्वचा के दाग-धब्बे और मुंहासे दूर होंगे। साथ ही, त्वचा जवां और खूबसूरत नजर आएगी।