कपूर वाले पानी से नहाने के लाभ

Bathing with camphor and water- सुबह का स्नान शरीर और स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि, यह तन और मन को नयी ऊर्जा देता है। पानी और साबुन से नहाने के बाद ना केवल आपके शरीर से पसीना, बैक्टेरिया और गंदगी साफ होती है बल्कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। वहीं, अगर नहाने के पानी में थोड़ा-सा कपूर मिला लिया जाए तो इससे नहाने के फायदे और प्रभाव भी बढ़ जाएंगे। कपूर जो आमतौर पर पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता उस कपूर में कई औषधीय गुण भी होते हैं। कपूर के पानी से स्नान करने से पानी में घुले कपूर के तत्व आपके शरीर की सफाई तो करते ही हैं साथ ही कई बीमारियों का रिस्क भी कम करते हैं। यहां पढ़ें कि कपूर के पानी से नहाने से क्या फायदे हो सकते हैं और क्या है तरीका कपूर वाले पानी से नहाने का।