त्रिफला के फायदे

त्रिफला के फायदे

bookmark

कमजोरी के कारण अक्सर हमारा शरीर बिमारियों की गिरफ्त में आ जाता है। अगर हम अपने शरीर को लेकर थोड़ा सा सतर्क रहें और आयुर्वैदिक तरीके को अपनाएं तो हम आसानी से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। आज आयुर्वेद के खजाने से एक औषधि के बारे में बात करेंगें जिसका नाम है त्रिफला। जी हाँ आज हम त्रिफला के फायदे के बारे में बात करेंगें।

त्रिफला आयुर्वेद में कई रोगों का सटीक इलाज करता है। यह 3 औषधियों से बनता है। बेहड, आंवला और हरड इन तीनों के मिश्रण से बना चूर्ण त्रिफला कहा जाता है। ये प्रकृति का इंसान के लिए रोगनाशक और आरोग्य देने वाली महत्वपूर्ण दवाई है। जिसके बारे में हर इंसान को पता होना चाहिए। ये एक तरह की एन्टिबायोटिक है। त्रिफला आपको किसी भी आयुर्वेदिक दुकान पर मिल सकता है।

त्रिफला का चूर्ण भूरे रंग का होता है। त्रिफला एक रसायन है जो तीन फलों से मिलाकर बना है। इसमें कडवा, खट्टा, मीठा, नमकीन और तीखा सभी प्रकार के रस पाएं जाते हैं। जिस व्यक्ति को कोई भी रोग न हो वो भी इसका सेवन कर सकता है।

लेकिन आपको त्रिफला का सेवन कैसे करना है और कितनी मात्रा में करना है ये भी आपको पता होना चाहिए। हाल में हुए एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है की त्रिफला के सेवन से कैंसर के सेल नहीं बढ़ते । त्रिफला के नियमित सेवन से चर्म रोग, मूत्र रोग और सिर से संबन्धित बीमारियां जड़ से ख़त्म करती है। आइये विस्तार से जानते हैं त्रिफला के फायदे के बारे में।